Samastipur

समस्तीपुर में 7 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एक तरफ पूरा देश 74वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। वहीं समस्तीपुर में सैकड़ों की संख्या में किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले वामपंथी किसान संगठनों के द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। समस्तीपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान से किसानों का ट्रैक्टर मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस ट्रैक्टर मार्च में विभूतिपुर से माकपा विधायक अजय कुमार भी शामिल थे।

प्रदर्शन कर रहे किसान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसान, ‘किसान आंदोलन’ के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा देने, MNP की गारंटी करने, बिजली विधेयक वापस लेने सहित सात सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में शामिल माकपा विधायक अजय कुमार का कहना है कि एक साल एक महीने 18 दिन चले किसान आंदोलन के दौरान देश भर में 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने उस समय लिखित आश्वासन दिया था कि मृतक किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की मांग पूरी की जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार अपने वादों से मुकर गई। जिसको लेकर देशभर के किसान आज गणतंत्र दिवस के दिन को ‘संविधान बचाओ दिवस’ के रूप में मना रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

18 घंटे ago