Bihar

समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे राष्ट्रपति भवन, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भतीजे व सांसद प्रिंस राज के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. जिसमें सारण जहरीली शराब कांड एवं बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था का जिक्र किया गया. दोनों नेताओं में बिहार में जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. इससे पहले सांसद चिराग पासवान ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी.

पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में शराबबंदी कानून अप्रैल 2016 से लागू है जोकि पूर्ण रूप से विफल है. आये दिन जहरीली शराब पीने से लगातार निर्दोष लोगों की मौतें हो रही हैं. उदाहरणस्वरूप गोपालगंज के बबूवानी, सारण के क्रमशः मकेर, परसा, अमनौर तथा वैशाली सहित दर्जनों स्थल एवं अभी हाल-फिलहाल में सारण जिला के ही मशरख, इसापुर, मढौरा एवं सिवान के मलमलिया तथा भगवानपुर इत्यादि स्थानों पर लोगों की मौत हुई है. वहीं आये दिन लगातार बिहार के स्वर्ण व्यवसायी से लूट तथा बैंक लूट के साथ विभिन्न थाना में सैकड़ों लोगों की हत्या हो रही है.

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि दलित उत्पीड़न एवं दलितों की हत्या की भी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. 28 नवंबर के मध्यरात्रि में अरवल जिला के परासी थाना के चकिया गांव में रामजीत पासवान को शराब के मुकदमा में गलत ढंग से फसाकर जेल में बंद करा दिया गया तथा वहां के दबंगों के द्वारा रामजीत पासवान के परिजनों से बलात्कार के प्रयास के असफल होने पर उनकी पत्नी सुमन देवी तथा पुत्री श्रद्धा कुमारी को घर में जलाकर हत्या कर दी गई. वहीं बेगूसराय जिला के सहायक थाना छौराही अंतर्गत पूरपथार गांव में रंजू देवी पासवान को शराब माफिया द्वारा बलात्कार कर हत्या कर दी गई.

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शराबबंदी कानून के पश्चात राज्य में शराब का अवैध कारोबार की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. साथ ही कहा गया है की राज्य सरकार शराबबंदी कानून को पूर्ण रूप से लागू करें, यदि पूर्ण रूप से लागू करने में अक्षम है तो पूर्ववत् स्थिति में रखा जाये यानि शराबबंदी कानून को अविलंब वापस लिया जाये. वहीं ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार में विगत कुछ दिनों से लगातार दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है. इन सभी घटनाओं का न्यायिक जांच कराई जाये. यह भी कहा गया है की बिहार में पशुपालन घोटाले से बड़ा घोटाला बालू घोटाला हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago