Bihar

समाधान यात्रा: गांव में नहीं पहुंचे CM नीतीश कुमार तो भड़के लोग, पोस्टर फाड़ा फिर लगाई आग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर है. सीएम के समाधान यात्रा के दौरान सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के बेरबास गांव में लोगों का गुस्सा मुख्यमंत्री के प्रति दिखा. लोगों ने बेरवास पंचायत भवन में लगाए गए तमाम सरकारी पोस्टर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. गुस्साये लोग घंटों मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. दरअसल समाधाना यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेरवास पंचायत में आना था. इसको लेकर तैयारी पहले से की जा चुकी थी. पूरे गांव में सोलर प्लेट के जरिए लाइटें लगाई गई थी.

गांव की पंचायत भवन का रंग रोगन किया गया था. इतना ही नहीं पूरे गांव में सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर भी लगाए गए थे लेकिन ऐन वक्त पर यहां सीएम के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने बैनर पोस्टर सभी को फाड़ डाला.

गौरतलब है कि सीतामढ़ी में पिछले एक सप्ताह से सीएम के समाधान यात्रा को लेकर प्रशासनिक महकमा लगातार तैयारियों में भिड़ा था. कई ऐसे जगहों पर भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई थी यहां समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार नहीं पहुंच सके.

डुमरा प्रखंड के बेलवा आस और डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी गांव में भी मुख्यमंत्री को जाना था. राघोपुर बखरी गांव में स्थित दलित टोला में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंच सके. इसके अलावा बेडवास गांव के लोग भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगातार प्रतीक्षा में थे. कई ऐसे लोग थे जिनको अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रू-बरू कराना था लेकिन कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिए जाने के कारण गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago