समस्तीपुर :- बिहार के सभी हिस्से में शीतलहर जैसी स्थिति है। बिहार के 30 जिलों में कोल्ड डे है। जबकि समस्तीपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे रहा। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री से कम 15 डिग्री और रात का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्से में 8 से 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है। ठंड हवाओं के प्रभाव से बिहार में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। 11 जनवरी तक उत्तर बिहार में घने कोहरे का असर होगा।
जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से चलने वाली हवाएं तेज रफ्तार से दिल्ली होते हुए बिहार तक आ रही है। इसके असर से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। तेज हवाओं का प्रभाव सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक है।
इधर समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने आगामी 18 जनवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि लगातार पछुआ हवा प्रतिचक्रवात और वायुमंडल में नमी अधिक होने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 7-10 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
इसके कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसके आगामी दो-तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है। वहीं उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन आ सकता है। तापमान बढ़ सकता है।
बताया गया कि 2-3 दिनों तक मौसम में बदलाव की नहीं है। उसके बाद दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 13-16 और न्यूनतम 6-8 के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…