Bihar

BSSC पेपर लीक मामलाः पटना में पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, परीक्षा को रद्द करने की कर रहे थे मांग

बीते दिसंबर आयोजित हुई बिहार स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत को लेकर युवा ने आज (बुधवार) पटना में विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं. परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर आउट होने के बाद मामले में गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से परीक्षा रद्द किए जाने की मांग उठ रही है.

परीक्षा के अभ्‍यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से प्रदर्शन शुरू किया. छात्रों का कहना है कि BSSC CGL-3 सचिवालय सहायक की सभी शिफ्ट की परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए. छात्रों का आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट, गांधी मैदान जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक बढ़ेगा. इस बीच प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है.

बता दें कि बीएसएससी परीक्षा की पहली शिफ्ट में ही परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की जानकारी सामने आ गई थी. इसे लेकर गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से छात्र सभी तीनो शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने तीनो शिफ्ट की परीक्षाओं में धांधली होने का दावा भी किया.

लगभग 9 लाख उम्‍मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं. उम्‍मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी को एक फेयर चांस मिल सके.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

6 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

12 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago