Bihar

बिहार: पत्नी से गुस्से में आकर पति ने अपने प्राइवेट पार्ट काटकर कुल देवता को चढ़ाया, इस वजह से था नाराज

बिहार के मधेपुरा में एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला. मुरलीगंज स्थित रजनी नगर वार्ड नंबर 17 निवासी कृष्णा वासुकी अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था. परिजनों के मुताबिक रात के समय उसने घास काटने वाले धारदार कचिया से अपना गुप्तांग काट लिया. जब उन लोगों ने दर्द से कराहने की आवाज सुनी तो दौड़े-दौड़े उसके पास पहुंचे. आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है.

युवक ने प्राइवेट पार्ट काटा:

यह मामला जिले के रजनीनगर गांव का है. जहां बिना बताए पत्नी के मायके चले जाने की वजह से पति ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर घर के दरवाजे पर स्थित कुलदेवता के सामने रख दिया. जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिकी उपचार करने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया. वहां से भी चिकित्सकों ने उसे रेफर कर हायर सेंटर पटना भेज दिया.

पत्नी के मायके जाने से था गुस्सा:

पीड़ित कृष्णा के परिजनों ने बताया कि यह पंजाब में रहकर अनाज मंडी मे काम करता था. दो महीने पहले अपने घर आया था. घर आने के बाद सबकुछ सही चल रहा था. इसके तीन लड़कियां और एक लड़का है. कृष्णा वासुकी की पत्नी अनिता देवी उसके गैरमौजूदगी में मायके चली गई. जब वह वापस घर लौटकर आया और पत्नी को नहीं देखा, तभी उसके परिवार वालों ने बताया कि वह अपने मायके चली गई है. इसी बात से नाराज होकर रात के समय में खाना खाने के बाद चारा काटने वाले धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया और कुलदेवता के स्थान पर चढ़ा दिया. जब उसे तेज दर्द होने लगा तब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा.

“पंजाब में रहकर अनाज वाले मंडी मे काम करता था. वहां से दो महीना पहले अपने घर वापस आया था. वह घर से बाहर था तभी पत्नी अनिता देवी अपने मायके चली गई. घर पर वापस लौटा और देखा कि कि पत्नी घर पर नहीं है. परिवार वालों ने बताया कि वह अपने मायके चली गई है. इसी बात से नाराज होकर रात के समय खाना खाने के बाद चारा काटने वाले धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया और कुलदेवता के स्थान पर चढ़ा दिया”.- परिजन

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago