Bihar

बिहार सीएम के पास 28135 रुपये कैश, बैंक खातों में 51856 रुपये, नीतीश कुमार ने बताई अपनी संपत्ति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चल-अचल समेत अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी दी है। सीएम नीतीश के घोषणापत्र के अनुसार, उनके पास 28135 रुपये कैश है। वहीं मुख्यमंत्री के बैंक अकाउंट में भी अधिक राशि नहीं है। एसबीआई पटना सेक्रेटेरिएट में 25414 रुपये, एसबीआई पार्लियामेंट्री हाउस दिल्ली में 3243 रुपये और पीएनबी बोरिंग रोड में 23199 रुपये हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है। सीएम नीतीश के पास दो सोने की अंगूठी भी है। साथ ही घरेलू सामान भी है। नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार, उनके पास कुल मिलाकर यह संपत्ति 16,68,869 रुपये की है।

वहीं अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो सीएम नीतीश के पास अचल संपत्ति के रूप रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका ( नई दिल्ली ) में है। जिसका वर्तमान कीमत ₹58,50,000 है।

बता दें कि साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरी कैबिनेट अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करती है। यही कारण है कि साल 2022 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति की जानकारी साझा किया है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री ने अपने बेटे निशांत की संपत्ति का ब्योरा साझा नहीं किया है। 2021 तक उन्होंने अपने बेटे की संपत्ति का भी उल्लेख किया करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

12 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago