Bihar

नीतीश कुमार को ‘शिखंडी’ और ‘नाइट वॉचमैन’ बताया सुधाकर सिंह ने, कहा- तेजस्वी को सीएम नहीं बनने दे रहे हैं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आरजेडी के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के खास विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। इस बार सुधाकर सिंह ने बयानबाजी की सीमा लांघते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइटवॉचमैन करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी वजह से तेजस्वी यादव सीएम नहीं बन पा रहे हैं। नीतीश जी को कुर्सी का लोभ छोड़ नहीं रहा है।

एक न्यूज़ चैनल के साथ इंटरव्यू में सुधाकर सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार कुर्सी से उतरेंगे तो उनके किए गए कार्यों का सही मूल्यांकन होगा और इतिहास उन्हें शिखंडी के रूप में देखेगा। आरजेडी विधायक ने कहा नीतीश कुमार ने ही तेजस्वी यादव को सीएम बनने से रोक रखा है। तेजस्वी यादव राजद और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के घोषित कैंडिडेट हैं।

महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार 2-4 महीने के लिए नाइट वॉचमैन के तौर पर सीएम बने थे। उसके बाद तेजस्वी जी को चीफ मिनिस्टर बनना था। लेकिन आज सरकार बने साढ़े 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया। लेकिन, नीतीश कुमार कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनने दे रहे हैं ? लार्जर इंटरेस्ट में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए राजद एक साथी की तलाश में थी। आज भी महागठबंधन को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। लेकिन, नीतीश कुमार इसका फायदा उठा रहे हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा कि नए साल के अवसर पर वह हर साल अपने किसानों के साथ चौपाल लगाते हैं और लिट्टी चोखा की पार्टी होती है। इस बार भी किसान चौपाल लगेगी जिसमें खेती किसानी की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। राजद ने एक बार फिर बिहार के कृषि रोड मैप को विफल बताया और कहा कि इससे किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। राज्य की आबादी को भरपेट भोजन की व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई। इसी वजह से उन्होंने विधानसभा में प्राइवेट बिल लाने की योजना बनाई।

सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद का विस्तार मतदाताओं तक है। राज्य में आर्थिक- सामाजिक बदलाव के लिए पार्टी हमेशा काम करती रहती है । तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार एक बार फिर आर्थिक न्याय की ओर आगे बढ़ेगा और सक्षम राज्य बनेगा। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के पहले कई मुख्यमंत्री हुए और बाद में भी बनेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में श्री कृष्ण सिंह, शकर्पूरी ठाकुर और लालू यादव को याद किया जाता है। नीतीश कुमार को कभी इस रूप याद नहीं किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago