Bihar

नीतीश की यात्रा पर PK की भविष्यवाणी: ‘लिखकर रख लीजिए यात्रा में अप्रिय घटना होगी; लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भविष्यवाणी भी करने लगे है। सीएम नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का बिहार के हर जिलों में विरोध होगा।

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने जहरीले शराब से हुए मौतों का जिस प्रकार से माखौल उड़ाया है, उससे जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष है। इसको लेकर सीएम का विरोध होगा। PK ने भविष्यवाणी करते हुए यह भी कहा कि भविष्य में तीर पर बटन दबाने वाले अब कम ही लोग बचेंगे।

डूबती हुई नाव है जदयू

PK ने साफ कहा कि मैं आज आपको राजनीतिक विश्लेषक होने के नाते यह कह रहा हूं कि जदयू डूबती हुई नाव है। जो हालात 2002 में राजद के खिलाफ था, वही हालत आज जदयू की है। ये आपको मैं अपनी समझ से जमीनी हकीकत को देखते हुए बता रहा हूं। समाज में तीर छाप पर बटन दबाने वाले लोग बहुत कम रह जाएंगे।

उन्होंने एक भविष्यवाणी करते हुए कहा- नीतीश जी अगर यात्रा करेंगे तो उस यात्रा में सारे सरकारी अमला और सुरक्षाओं के बावजूद आपको अप्रिय घटना देखने-सुनने को मिलेगी। इस बात को आप एडवांस में लिख कर रख लीजिए। मैंने जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष को देखा है, जो बढ़ता जा रहा है।

पीएम की योजना पर भी हमला

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर भी प्रशांत किशोर ने जमकर हमला बोला कहा कि लोगों को पांच किलो अनाज नहीं मिलता है। उन्हें चार या साढ़े चार किलो ही अनाज मिलता है। व्यवस्थित तरीके से 40 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से विधायक से लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि तक व्यवस्थित तरीके से गरीब जनता से पीसी काट रहे हैं। मौजूदा समय में सरकार की दो योजनाएं चल रही।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जिसमें भाजपा विधायक समेत जनप्रतिनिधि और अफसर मिलकर 40 रुपया प्रति क्विंटल पीसी ले रहे हैं। इसकी वजह से लाभार्थियों को पांच के बजाए 4 या 4.5 किलो ही अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भाजपा के ज्यादातर विधायक भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago