Bihar

नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद, प्रदेश कार्यसमिति में इस प्रस्ताव पर लगी मुहर

भाजपा अब बिहार में नीतीश कुमार के साथ कभी समझौता नहीं करेगी. 2024 के चुनाव को लेकर दरभंगा में मंथन करने बैठी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने इस संबंध में विधिवत प्रस्ताव पारित किया है. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस फैसले पर सहमति जता दी है. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने आलाकमान के फैसले से यहां के नेताओं को अवगत कराया. विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ये तय किया है कि भविष्य में अब किसी सूरत में नीतीश कुमार के साथ कोई तालमेल नहीं किया जायेगा. भाजपा आलाकमान ने पार्टी कार्यकर्ता को अपने भरोसे लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया है.

अब नीतीश कुमार से आगे कोई बात नहीं होगी

विनोद तावड़े ने कहा कि नीतीश कुमार के पास समर्थन नहीं था, फिर भी भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. लेकिन वे धोखा देकर दो बार भाग खड़े हुए. ऐसे में अब उनसे आगे कोई बात नहीं होगी. विनोद तावड़े के इस बयान के बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आलाकमान के फैसले का समर्थन किया गया. कार्यसमिति के सदस्यों ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहने से बिहार में पार्टी को सिर्फ नुकसान हुआ. नीतीश कुमार के खिलाफ जनाक्रोश का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ रहा था. नीतीश से अलग होने के बाद भाजपा औऱ मजबूत हुई है.

खत्म हो चुकी है नीतीश कुमार की विश्वसनीयता

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत अब ख़त्म हो गयी है. राज्य में अब इनका कोई जनाधार नहीं रह गया है. बार-बार पलटी मारने से उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. इसलिए भाजपा किसी भी हालत में अब जदयू के साथ गठबंधन नहीं करेगी. बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों को इस फैसले से अवगता कराया गया है और इसी को अनुरूप पार्टी की गतिविधि और लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी बिहार में पार्टी करने जा रही है.

अमित शाह पहले भी जता चुके हैं नाराजगी

इससे पहले ही अमित शाह ने ये कहा था कि अब नीतीश कुमार से तालमेल नहीं होगा. अक्टूबर में बिहार के दौरे में अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार धोखा देकर भागे. मैंने उनके पाला बदलने से दो दिन पहले ही फोन कर ये कहा था कि अगर जा रहे हैं तो बता कर जाइये. आगे संबंध बना रहेगा, लेकिन नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा का साथ छोड़ कर जाने की कोई बात ही नहीं है. अगले ही दिन वे पाला बदल कर राजद के पास चले गये. नीतीश कुमार के झूठ और धोखे के बाद उनसे भविष्य में दोस्ती की सारी संभावनाएं खत्म हो गयी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago