समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपुरा गांव में बीते 17 जनवरी को हुए एक किराना दुकान में लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस लूट की घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी का बताना है कि किराना दुकान में लूट की घटना हुई थी। जिसके बाद टीम के द्वारा इस मामले में संलिप्त अपराधियों को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर के पास उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की मंशा से एकत्र होने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 100 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस का बताना है कि गिरफ्तार तीनों अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध मुफ्फसिल, मुसरीघरारी और ताजपुर थाने में कई कांड दर्ज है। अपराधियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुरबाला बरही टोला के रवि कुमार, प्रेम कुमार और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघी आधारपुर के भोला कुमार के रूप में हुई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…