मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल –जल योजना में अनियमितता की कई शिकायतें अक्सर आती हैं. ऐसे ही एक मामले में रिश्वत लेते हुए के मुखिया पुत्र को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. राहुल कुमार (मुखिया पुत्र, श्रीमती सुनीता देवी, मुखिया), बेर पंचायत, प्रखण्ड- कुशेश्वर स्थान, जिला- दरभंगा 20,000/- रू० रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा मंगलवार को निगरानी थाना कांड सं0-05/2023 दिनांक 30.01.2023 में राहुल कुमार (मुखिया पुत्र, श्रीमती सुनीता देवी, मुखिया), बेर पंचायत, प्रखण्ड- कुशेश्वर स्थान, जिला- दरभंगा के पुत्र राहुल कुमार को 20,000/- (बीस हजार) रुपये रिश्वत लेते पंचायत भवन, बेर पंचायत, दरभंगा से रंगे हाथ गिरतार किया गया है।
परिवादी योगेन्द्र नारायण चौधरी, पिता स्व० विश्वनाथ चौधरी, ग्राम- विष्णुपुर, प्रखण्ड- कुशेश्वर स्थान, जिला- दरभंगा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक- 24.01.2023 को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी सुनीता देवी, मुखिया, बेर पंचायत, प्रखण्ड कुशेश्वर स्थान, जिला- दरभंगा एवं इनके पुत्र राहुल कुमार द्वारा नल-जल योजना का मरम्मति कार्य मुस्कान इन्टरप्राईजेज द्वारा कराया गया। कराये गये कार्य का 10% के दर से 2,50,000/-रू0 का स्थानांतरण करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 20,000/- रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता आदित्य राज, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक घावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुनीता देवी के पुत्र राहुल कुमार को 20,000/- रू० रिश्वत लेते पंचायत भवन, बेर पंचायत, दरभंगा से रंगे हाथ गिरतार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी, मुजफरपुर में उपस्थापित किया जायेगा।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…