National

सूरत की शिष्या से दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 20 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

अहमदाबाद के मोटेरा स्थितआश्रम की शिष्या के साथ दुष्कर्म के मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। अतरिक्त सत्र न्यायाधीश डीके सोनी ने शिष्या से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को सजा सुनाई। पीड़ित शिष्या ने 2013 में आसाराम समेत सात अन्य के खिलाफ अक्तूबर 2013 में एफआईआर दर्ज कराई थी। एक दिन पहले कोर्ट ने इस मामले में अन्य छह आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए आसाराम पर आरोप तय किए थे और दोषी माना था। कोर्ट में आसाराम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। आसाराम फिलहाल जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद है।

22 साल पुराना है केस

शिष्या से दुष्कर्म का यह मामला 22 साल पुराना है। 2001 में सूरत स्थित आश्रम में शिष्या के साथ दुष्कर्म के मामले में अक्तूबर 2013 को एफआईआर दर्ज की गई थी। आसाराम की शिष्या रही पीड़ित ने कुल सात लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से इस मामले की सुनवाई गांधीनगर की सेशन कोर्ट में चल रही थी। सेशन कोर्ट ने 29 जनवरी को इस मामले में अन्य छह आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए आसाराम बापू को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने आसाराम को सेक्शन 342, 357, 376, 377 के तहत दोषी करार दिया पाया था। इस मामले की एफआईआर अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने आसाराम समेत छह अन्य के खिलाफ जनवरी, 2014 में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 101 गवाहों के बयान भी दर्ज किए थे।

गुरु पूर्णिमा के दिन किया था दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार गुरुपूर्णिमा के दिन आसाराम ने मुझे वक्ता के रूप में चुना था। इसके बाद आसाराम के फार्महाउस शांति वाटिका में मुझे बुलाया गया। आश्रम का एक अन्य व्यक्ति मुझे आसाराम के फार्म हाउस ले गया। जहां आसाराम ने हाथ-पैर धोकर मुझे कमरे के अंदर बुलाया। बाद में मुझे एक कटोरी घी मंगवाने को कहा। इसके बाद आसाराम ने सिर की मालिश करने को कहा। मालिश करते समय ही आसाराम ने गंदी हरकतें करना शुरू कर दीं। मैंने भागने की कोशिश की लेकिन आसाराम ने मुझे समर्पण करने को मजबूर किया। इसके बाद आसाराम ने जबरन दुष्कर्म के बाद अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया।

जोधपुर जेल में बंद है आसाराम

आसाराम बापू दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जोधपुर जेल में बंद है। कोर्ट ने 16 साल की बच्ची के दुष्कर्म के मामले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले 10 साल से जेल में बंद आसाराम की उम्र 80 साल से ज्यादा हो चुकी है। पिछले दिनों आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। इसमें आसाराम ने कोर्ट से उम्र को देखते हुए जमानत की अर्जी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया था। सूरत दुष्कर्म मामले में सजा के ऐलान के बाद आसाराम की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

6 घंटे ago