समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: दहेज में नहीं मिली महंगी जैकेट तो भड़का पति, पत्नी को उतारा मौ’त के घाट

लाल सुर्ख जोड़ों में सजी दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खड़ी है। दुल्हन ने सोचा नहीं होगा कि उसका पति इस कदर नीचे गिर जाएगा। दोनों ने सात फेरे लिए। सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाई, लेकिन ये क्या? कसम भी टूट गई। पूरा परिवार बिखर गया। हैरान कर देने वाली ये कहानी है बिहार के छपरा जिल के मगाईडीह गांव की। जहां से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान और परेशान है। घटना भी महज एक कपड़े के जैकेट के लिए हुई है। पूरी कहानी जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर हुआ क्या है? 2 मई 2022 को पिछले साल एक युवती की धूमधाम से शादी हुई। शादी के दौरान दूल्हे ने अपने ससुर से एक महंगे जैकेट की मांग की। ससुर जैकेट समय पर नहीं दे पाए। उसके बाद जो हुआ, वो रूह कंपा देने वाला था।

जैकेट के लिए ले ली जान

मगाईडीह गांव की रहने वाली अनिता देवी ने वैशाली जिले के देसरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। अनिता देवी ने बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी को जैकेट के लिए टार्चर करने लगा। दूल्हे ने जैकेट की मांग की थी। मृतक ने अपनी मां से ये बात शेयर करते हुए कहा था कि उसके पति जैकेट के लिए मारपीट करते हैं। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को आश्वासन दिया था कि वे लोग बहुत जल्द जैकेट देंगे। जैकेट की डिमांड में अंधे पति ने एक दिन पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मेडिकल टीम की ओर से पुष्टि की गई है कि मृतक की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20221030 WA0004

क्या है पूरा मामला

अनिता देवी के मुताबिक छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह ग्राम निवासी उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से की। उन्होंने कहा कि 2 मई 2022 को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ अपनी बेटी की शादी की। शादी के समय से ही चार पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। अनिता देवी ने जानकारी दी कि उनकी बेटी के फोन नंबर से सिम निकाल लिया था, ताकि वो घर पर बात नहीं कर सके। 7 माह बाद यानी 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गयी है,जल्दी आइए। जबकि हकीकत ये थी कि दामाद और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

new file page 0001 1

गले पर दाग के निशान

मृतक की मां ने बताया कि इस बात का प्रमाण गले पर दाग और मेडिकल टीम की ओर से की गई पुष्टि है। क्योंकि गले पर दाग स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मृतक की मां अनीता देवी ने दामाद कालीचरण समेत सास किरण देवी और ननद काजल कुमारी और गुड़िया कुमारी को आरोपी बनाया है। अनीता देवी ने यह भी बताया कि उनकी पुत्री की हत्या किए जाने के एक-दो दिन पहले ही जैकेट को लेकर दामाद बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। मृतक की मां ने ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है। पिता नरेंद्र कुमार सिंह और भाई आर्यन कुमार सिंह ने भी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। मालूम हो कि लड़की की मां ने वैशाली जिले के देसरी थाना में ही एफआईआर दर्ज कराई है और इसमें दामाद की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

IMG 20221203 WA0079 01

JPCS3 01IMG 20221203 WA0074 01Samastipur News Page Design 1 scaledIMG 20211012 WA00171 840x760 1IMG 20221130 WA0095Post 183