Bihar

महंगी पड़ी आशिकी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को दी तालिबानी सजा, सर्द रात में पोल से बांधकर की पिटाई

बिहार का मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी को तालिबानी तरीके से सजा दी गई। रात के अंधेरे में पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और बेरहमी के साथ पिटाई की। इतने से भी जी नहीं भरा तो उसे बिजली के पोल से बांध दिया गया और ग्रामीणों को बुलाकर चप्पल जूतों से पिटवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में कर बचाया। मामला गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह सिंघवारा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वह मुजफ्फरपुर के गायघाट की एक युवती से कई सालों से प्रेम करता था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। प्रेमी-प्रेमिका छुप छुप कर मिलते थे और फोन से एक दूसरे से बातें किया करते थे। उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी।

शुक्रवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव आने वाला था। लेकिन, इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को मिल गई। युवती के परिजन घात लगाकर बैठे थे। युवक चुपके से युवती के घर में प्रवेश कर गया। दोनों साथ बैठकर बात कर रहे थे तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। प्रेमी युवक कुछ समझ पाता उससे पहले बगैर कुछ पूछे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी जमा हो गए। सबने मिलकर सर्द रात में उसे बिजली के पोल में बांध दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चप्पल और जूते से उसकी पिटाई की।

गायघाट थानाध्यक्ष अजय कुमार कुमार को इसकी सूचना मिली। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल को मौके पर भेजकर युवक को भीड़ के हाथों से निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में लड़की का बयान भी लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago