Bihar

बिहार: महिला सिपाहियों के साहस से लुटने से बचा ग्रामीण बैंक, जान दांव पर लगा हथियारबंद लुटेरों से बचाये 26 लाख रुपये

बिहार में दो महिला पुलिसकर्मियों ने बैंक लूट की बड़ी घटना को टाल दिया. मामला हाजीपुर से जुड़ा है जहां सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने से दो महिला सिपाहियों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया. अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों महिला सिपाही जूही और शांति ने हथियार के साथ बैंक लूटने पहुंचे चार अपराधियों को भागने पर मजबूर कर दिया, जिसके कारण बैंक में रखे 26 लाख रुपया बच गये.

इस घटना के बाद जहां महिला सिपाहियों के हौसले की तारीफ हो रही है तो वहीं एसपी ने दोनो सिपाहियों को पुरस्कृत करने का एलान कर दिया है. दरअसल उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने के इरादे से तीन अपराधी लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर बैंक में पहुंचे थे. तीनों बैंक में घुसने का प्रयास करने लगे जिन्हें बैंक के गेट पर तैनात दो महिला सिपाहियों ने रोक लिया. इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया लेकिन दोनों महिला सिपाही भी बिना डरे अपराधियों से भिड़ गईं. इस बीच अपराधियों ने महिला सिपाहियों का हथियार छीनने का भी प्रयास किया और मारपीट कर बैंक में घुसने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन दोनों महिला सिपाही डटी रहीं.

इसमें एक सिपाही जूही के दांत में भी चोट लगी फिर जूही ने जैसे ही अपराधियों पर फायरिंग करने के लिए राइफल उठाई वैसे ही अपराधी भाग खड़े हुए.

इस दौरान अपराधी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और बाइक के साथ साथ बैंक में लगे सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई है. जानकारी मिल रही है कि एक पुलिसकर्मी ने भाग रहे अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago