बिहार के हाजीपुर में अदम्य साहस का परिचय देकर ग्रामीण बैंक को लूटने से बचाने वाली दो महिला सिपाहियों को एसपी ने अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानित किया. एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में एसपी मनीष ने दोनों महिला सिपाही जूही और शांति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
बैंक लूटने से बचाने वाली महिला सिपाही सम्मानित:
दोनों महिला सिपाही को इनाम स्वरूप नगद राशि भी दी गई है, जो महिला सिपाहियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इस बाबत एसपी मनीष ने बताया कि दोनों ही महिला सिपाहियों के साहस की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है. इस तरह का साहस कम ही देखने को मिलता है, जो पूरे वैशाली पुलिस के लिए गर्व की बात है.
“बुधवार को हथियारबंद चार अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने का प्रयास किया था. उस वक्त बैंक में 26 लाख रुपया कैश रखा हुआ था लेकिन बैंक में घुसने से पहले ही गेट पर तैनात दोनों महिला सिपाही अपराधियों से भीड़ गईं. जिसके कारण अपराधियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी थी.”- मनीष, एसपी, वैशाली
अदम्य साहस का सीसीटीवी फुटेज आया सामने:
दोनों महिला सिपाहियों के हौसले और साहस की हर तरफ सराहना की जा रही है. वहीं महिला सिपाहियों द्वारा लुटेरों को रोकने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. बैंक में लुटेरे लूट की नियत से घुस रहे थे. सभी हथियारों से लैस थे. सीसीटीवी वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लुटेरों ने महिला सिपाही के ऊपर पिस्तौल तान दी थी.
भाग खड़े हुए थे लूटेरे:
हथियार के भय को दरकिनार कर महिला सिपाही ने अपराधियों से लोहा लिया. इन दोनों के सामने हथियारबंद अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और वे भागने पर मजबूर हो गए. हालांकि बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों का अगर सहयोग मिलता तो लुटेरों को पकड़ भी लिया जाता.
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…