Bihar

बिहार मछली खाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता: 15 मिनट में 75 मछलियां खाकर इस शख्स को मिला इतना इनाम

राजधानी पटना में एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. ‘मछली खाओ इनाम पाओ’ का ये आयोजन था. इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य मत्स्य जीवी सहकारी संघ के द्वारा आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 75 प्रतियोगी शामिल हुए थे. मछली खा रहे लोग इनाम पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे ताकि वो इस प्रतियोगिता को जीत सकें लेकिन 75 पीस मछली खा कर कुमार राज सहनी ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली. कुमार राज सहनी ने प्रतियोगिता जीतने के बाद कहा कि वो लोग जिस समुदाय से आते हैं, उन लोगों का मुख्य भोजन मछली ही है. ऐसे में इस प्रतियोगिता को जीतना उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था.

प्रतियोगिता का उद्देश्य था जागरूकता पैदा करना

मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों में मछली पालन एवं खाने के प्रति जागरूकता पैदा करना था. आयोजक का कहना है कि बिहार में आठ लाख मैट्रिक टन मछली की खपत होती है. लेकिन उत्पादन मात्र छह लाख मैट्रिक टन होता है. 2 लाख मेट्रिक टन मछली आंध्र प्रदेश और बंगाल से मंगवानी पड़ती है. जिसकी कीमत 4000 करोड़ रुपए पड़ती है. इस आयोजन के माध्यम से हम लोग चाहते हैं कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करें ताकि बिहार के लोगों को बाहर की मछली ना खाना पड़े.

उत्पादन से ज्यादा होती है बिहार में मछली की खपत 

बिहार में मछली का जितना उत्पादन होता है उससे ज्यादा खपत होती है. सरकार मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं भी चला रही है ताकि मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो सके. अब देखना ये है कि इस तरह के आयोजन से मछुआरा समाज को कितना फायदा होता है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

18 घंटे ago