Bihar

बिहार: 3000 जमा कीजिए और हाथों-हाथ 1 लाख का लोन लीजिए, झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर गई फर्जी कंपनी

बिहार के शिवहर जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां के जीरो माइल चौक के पास गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी तकरीबन 2 करोड़ से अधिक रुपए लेकर फरार हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के बाहर जाकर जमकर हंगामा किया. हालांकि, कंपनी का ऑफिस बंद होने के कारण लोगों में गहरी मायूसी देखी गई.

बता दें कि काफी संख्या में लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं. ठगी का शिकार हुई वंदना कुमारी ने बताया कि गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एक कर्मी ने अपने आपको ब्रांच मैनेजर मिथलेश कुमार और सहायक अमित कुमार बता कर कहा कि यह गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी है, जो बैंक चला रही है. उसने आगे बताया कि इसमें एक स्कीम निकली है, जिसमें 3 हजार रुपए जमा करने पर हाथों हाथ 1 लाख तक का ऋण प्राप्त हो सकता है.

वंदना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कर्मी ने कहा कि इसमें जरूरतमंदों को 1 लाख तक का ऋण बड़ी आसानी से मिल रहा है. लेकिन, इसकी पहली किश्त 60 हजार और दूसरी किश्त 40 हजार के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी. बोर्ड पर संस्था का पूरा पता लिखा हुआ है.

संस्था का पता; B-108, ग्राउंड फ्लोर, ऑफिस-2, सेक्टर 63 नोएडा गौतम बुद्ध नगर यूपी- पिनकोड-201301 इंडिया. इधर दूसरी ओर शिवहर जिला प्रशासन के द्वारा कहा गया है कि अगर ठगी के शिकार की शिकायत की जाती है तो इस मामले पर पुलिस एक्शन लेने का काम करेगी.

इनपुट: न्यूज18

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

9 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

10 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

12 घंटे ago