सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले शहरी क्षेत्रों की मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीज बिना अस्पताल गए वीडियो कॉल पर डॉक्टर से बात कर सकेंगे और उनसे सलाह ले सकेंगे। इसके साथ ही वे डॉक्टर के लिखे पुर्जे यानी ई-प्रिस्क्रिप्शन को डाउनलोड कर सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए ई-संजीवनी एप लांच किया है। इससे मरीजों को अस्पताल में ओपीडी के लिए लंबी कतार में लगने से छुटकारा मिलेगा। वे घर बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। इस सुविधा को पाने के लिए मरीज को बस प्ले स्टोर से ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना मोबाइल नंबर एप में रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड नंबर से मरीज अपना नंबर आने पर वीडियो कॉल कर डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। यह सेवा मुफ्त होगी। कोई भी मरीज सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 10 से लेकर शाम चार बजे के बीच वीडियो कॉल पर ओपीडी की मुफ्त सेवा का लाभ ले सकता है।
बता दें कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे- 5 के अनुसार बिहार में तकरीबन 80 प्रतिशत लोग अस्पतालों में कतार, समय की बर्बादी, घर से अस्पताल की दूरी की वजह से अस्पताल नहीं आना चाहते हैं। ऐसे में वीडियो कॉल पर ओपीडी सेवा शुरू होने से उन्हें घर बैठे ही डॉक्टरी परामर्श मिल जाएगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…