Bihar

द कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट के रूप में शामिल हुए पटना के खान सर, आज होगा प्रसारण

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाल होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और पटना के खान सर आने वाले हैं. हम सब जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है. पर इस वीकेंड खान सर, कपिल शर्मा से कुछ ऐसा शेयर करते दिखेंगे, जिसे सुनकर कॉमेडियन भी भावुक होते नजर आएंगे.

खान सर की बातों से भावुक हुए कपिल 

द कपिल शर्मा का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में खान सर अपने स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुनाते दिखे. खान सर बताते हैं, ‘देश का सबसे कठिन एग्जाम है यूपीएसी. इसकी साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपये, लेकिन उस चीज को हमने 7.5 हजार रुपये में कर दिया.’

आगे वो कहते हैं, ‘हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम है. एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए. हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. बताओ क्या दिक्कत है. तब उस लड़की ने बताया कि शाम में हमें दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है.’

आगे वो बताते हैं कि ‘एक लड़का बालू भरता था, उससे मेरी फीस देता था. हमारा हाथ कांप गया. हम कैसे फीस ले लेंगे.’ खान सर की बात सुनने के बाद अर्चना सिंह हैरान रह जाती हैं. वहीं कपिल शर्मा थोड़े भावुक नजर आए. खान सर ने स्टूडेंट्स के जो किस्से सुनाए. वो जानकर वहां मौजूद लोग उनके लिए ताली बजाए बिना रह सके.

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

पढ़ने वाले गरीब बच्चों की परेशानियां देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों की वजह से किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे. आज वो ऐसे ही लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं.

खान सर और गौर गोपाल दास के अलावा द कपिल शर्मा में विवेक बिंद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी हंसने-हंसाने आ रहे हैं. सोचिये जब एपिसोड का प्रोमो इतना जबरदस्त है, तो पूरा एपिसोड कितना दिलचस्प होने वाला है.

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago