Bihar

बिहार में डकैती के दौरान झालमुड़ी खाकर बुरे फंसे बंगाल के बदमाश, चटनी की वजह से पूरा गैंग धरा गया…

बिहार में स्पेशल दुकान की मूढ़ी चटनी ने डकैतों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सुनने में ये बात थोड़ा अजीब जरूर लगेगी लेकिन है 100 फीसद सच। दरअसल कुछ डकैत कटिहार की स्पेशल मूढ़ी-चटनी की दुकान पर गए और वहां से लेकर स्वादिष्ट मूढ़ी खाई। उसके बाद उन्होंने एक घर में डाका डाला। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि यही शौक उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देगा। पुलिस ने इसी मूढ़ी-चटनी को सुराग बनाया और डकैतों को पकड़ लिया।

मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां पंचायत अंतर्गत दिघापार संथाली टोला का है। यहां 30 नवंबर की रात अपराधियों ने गृहस्वामी को हथियार का भय दिखाकर और लोहे के रॉड से मारपीट कर डकैती डाली। पीड़ित टिक्कू सोरेन ने प्राणपुर थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि उस रात लगभग एक बजे 8-10 अपराधी अचानक घर में घुसे और जख्मी करते हुए डेढ़ तोले की सोने की चेन, तीन तोले की चांदी की पायल एवं गले का हार, तीस हजार रुपये नगद लेकर डकैत चले गए।

घटना की शिकायत मिलने पर प्राणपुर थाना अध्यक्ष ने जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की जांच में सामने आया कि वहां मीठी चटनी गिरी है। मूढ़ी-चटनी दिखी तो सभी का ध्यान उस स्पेशल मूढ़ी-चटनी वाली दुकान पर चला गया। उसके बाद पुलिस टीम इस पर काम करने लगी।

दुकान के पास बन्द हुए थे एक साथ 7 मोबाइल फोन

पुलिस ने दुकान और दुकानदार पर नजर रखना शुरू किया। आसपास उस रात एक्टिव हुए मोबाइल का पता लगाया गया। इस दौरान जांच में सामने आया कि सात मोबाइल इसी दुकान के पास आकर ऑफ हुए थे। उन ऑफ हुए मोबाइल के ऑन होने की लोकेशन निकाली गई और फिर उसका पीछा किया गया। तब सामने आई कहानी। आठ डकैत यहां आए और मोबाइल ऑफ कर दिया ताकि घटनास्थल पर उनके मोबाइल की ट्रैकिंग नहीं हो सके।

खाने के बाद साथ ले गए मूढ़ी चटनी

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बंगाल के सटे इलाके में मूढ़ी की अच्छी मांग रहती है। कटिहार के एक दुकान की स्पेशल मूढ़ी-चटनी खूब प्रसिद्ध है। घटना स्थल पर मूढ़ी चटनी देखने के बाद इस केस को एक दिशा मिली। मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने के बाद अपराधी पकड़ में आए। पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि उस दुकान पर मूढ़ी- चटनी खाने के बाद कुछ ने बाद में खाने के लिए साथ रख लिया था। उसी में से मौके पर कुछ गिरी थी जिसने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago