Bihar

बिहार में हाईटेक होंगे होमगार्ड जवान.. आर्मी की तर्ज पर मिलेगी ट्रेनिंग, बोलीं DG शोभा अहोतकर

हाजीपुर में होमगार्ड आवासीय प्रशिक्षण सेंटर बनकर तैयार हो गया है. बिहटा के बाद यह सबसे बड़ा आवासीय प्रशिक्षण सेंटर है. इसका निरीक्षण करने के लिए होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की डीजी शोभा अहोतकर हाजीपुर पहुंचीं. अपने कड़क अंदाज के लिए चर्चित शोभा अहोतकर नवनिर्मित भवन में गंदगी और निर्माण में कमियों को देखकर भड़क गईं. जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी और संवेदक को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कमियों को दूर नहीं किया गया तो विभाग इस भवन को टेकओवर ही नहीं करेगा.

6500 होमगार्ड जवानों का हुआ नामांकन:

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डीजी ने बताया कि पुलिस निगम के माध्यम से इस ट्रेनिग सेंटर को बनाया गया है. जिसमें एक साथ 250-300 जवान प्रशिक्षण ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि बिहार के सभी 34 जिलों में लगभग 6 हजार 500 होमगार्ड जवान का स्वच्छ नामांकन किया गया है. जिन्हें बिहटा, सहरसा, मुजफ्फरपुर के साथ साथ वैशाली में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. नवचयनित होमगार्ड जवानों को आर्मी बेसिस पर कड़ा प्रशिक्षण कराया जाएगा. जिसके लिए गृह विभाग की अनुशंसा पर 22 आर्मी सूबेदार को हायर किया गया है. इससे पहले वैशाली एसपी मनीष सहित तमाम बड़ी अधिकारियों ने शोभा अहोतकर का स्वागत किया.

बिहार में होमगार्ड जवान हाईटेक होंगे: 

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है. 200-250 होमगार्ड का ट्रेनिंग हम लोग करा सकते हैं. पुलिस निगम के माध्यम से हमने भवन बनाया है यह बनके तैयार हो गया है. इसके परीक्षण के लिए आए हैं ताकि पता चल सके कि इसकी क्वालिटी कैसी है. अभी 6 हजार 500 होमगार्ड का नामांकन हमने करवा दिया है. काफी बड़े पैमाने पर होमगार्ड आएंगे. इसके पहले पटना, बिहटा, मुजफ्फरपुर में हमारा ट्रेनिंग सेंटर था. यह नया वैशाली में बना है जिसमें हम बढ़िया से ट्रेनिंग करा सकते है. आर्मी सूबेदार 22 लोगों को हमने कॉनटेक्ट कर लिया है. इनका मेकओवर करने के लिए हम लोग बहुत टॉप ट्रेनिंग करवा रहे हैं.

“हम लोगों का ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है, यहां पर 250-300 होमगार्ड का ट्रेनिंग हम लोग करा सकते हैं. पुलिस निगम के माध्यम से हमने भवन बनाया है. इसके परीक्षण के लिए आए हैं ताकि पता चल सके कि इसकी क्वालिटी कैसी है. अभी 6 हजार 500 होमगार्ड का नामांकन हमने करवा दिया है. काफी बड़े पैमाने पर होमगार्ड आएंगे. इसके पहले पटना, बिहटा, मुजफ्फरपुर में हमारा ट्रेनिंग सेंटर था. यह नया वैशाली में बना है जिसमें हम बढ़िया से ट्रेनिंग करा सकते है. आर्मी सूबेदार 22 लोगों को हमने कॉनटेक्ट कर लिया है. इनका मेकओवर करने के लिए हम लोग बहुत टॉप ट्रेनिंग करवा रहे हैं. आर्मी पैटर्न पर अभी पटना के बिहटा में उनकी ट्रेनिंग चल रही है. बहुत स्ट्रिक्ट और डिसिप्लिन में ट्रेनिंग होगी.” – शोभा अहोतकर, डीजी, होमगार्ड और अग्निशमन विभाग, बिहार

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago