Bihar

बिहारः एक्साइज सिपाही की मौत या हत्या? बूढ़ी गंडक नदी में शव मिला; शराब तस्करों को पकड़ने गई थी टीम

बिहार के मुजफ्फरपुर में सिपाही की मौत से कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, अवैध शराब की सूचना पर दरधा के दियारा इलाका में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम की नाव बूढ़ी गंडक नदी में डूब गई, जिसमें जवान दीपक की मौत हो गई. जबकि, उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं अन्य जवानों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले.

उत्पाद विभाग के जवान की मौत की सूचना मिलती ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया. मौके पर उत्पाद विभाग के साथ ही सिविल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. जवान के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. मृतक दीपक भागलपुर का रहने वाला था.

डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बूढ़ी गंडक के किनारे वाले क्षेत्र में शराब के अवैध ठिकाने में रेड कंडक्ट की गई थी. रेड टीम के सिपाही के मुताबिक, सिपाही दीपक ने शराब कारोबारी को पकड़ लिया और उसे नाव में डाला. इसी बीच दोनों के बीच वहां हाथापाई शुरू हो गई. लड़ते-लड़ते नाव डूबने लगी और सिपाही दीपक नदी में जा गिरा. वहीं, शराब कारोबारी मौका पाकर साथियों संग वहां से फरार हो गया.

उधर, साथी को डूबता देख रेड टीम के अन्य जवानों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए. वे भी पानी में गिर गए थे. लेकिन उन्होंने जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाई. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. फिर देर रात 3 बजे दीपक का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं, सिपाही की मौत से अन्य सिपाहियों में रोष व्याप्त है. वे लोग सिपाही के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago