Bihar

इंटर का एक परीक्षार्थी ऐसा भी: कल शुरू होने वाली है बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा, आज शराब तस्करी में गया जेल

जमुई जिले के मलयपुर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो शराब तस्करी का काम करता था और शराब की होम डिलेवरी करता था। पकड़ा गया युवक दिन के उजाले में इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी करता था और रात होते ही शराब की डिलीवरी करता था।पकड़े गए युवक का नाम आकाश वर्मा पिता धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव का रहनेवाला है।जो बुधवार को इंटरमीडिएट का परीक्षा देने वाला था। जिसे मलयपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 बोतल रॉयल स्टेग विदेशी शराब के साथ पकड़ा है।

हावड़ा से लाता था शराब

जानकारी के अनुसार युवक हावड़ा से शराब लाकर कर जमुई जिले के इलाके में होम डिलेवरी करता था।इसी दौरान युवक हावड़ा से देर रात किसी ट्रेन से जमुई स्टेशन उतरा था और मलयपुर बाजार में लक्ष्मीपुर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था।तभी पुलिस को सूचना मिली की एक युवक जो शराब का तस्करी के लिए शराब ले जा रहा है।

सूचना मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह और एसआई नित्यानंद सिंह ने पुलिस बल के साथ युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला।जिसमे 12 बोटल रॉयल स्टेज बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसका लक्ष्मीपुर में तीन साल से एक चाय का दुकान है।जो आकाश किंग चाय दुकान के नाम से जाना जाता है। वह पढ़ाई करता है और इस बार इंटर का परीक्षा देने की बात बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

10 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago