रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक
बिहार के शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिया गए विवादित बयान पर सियासी वार-पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में जेडीयू के विधायक संजीव कुमार ने चंद्रशेखर पर हमला करते हुए कहा है कि या तो देश से वो माफी मांगे या फिर किसी और धर्म में चले जाएं. बीजेपी के बाद अब महागठबंधन दलों में शामिल दल भी प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर हमलावर हो रहे हैं.
जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वो चंद्रशेखर के बयान से काफी आहत हैं. अब या तो वो मांफी मांगे नहीं तो किसी दूसरे धर्म में चले जाएं. हिंदू धर्म में रहकर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने मंत्री चंद्रशेखर को महागठबंधन धर्म का पालन करने तक की नसीहत दे दी.
चंद्रशेखर पर हमला बोलते हुए जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. रामचरितमानस जैसे बड़े ही पवित्र ग्रंथ के बारे में जो उन्होंने कहा उससे दुखद कुछ नहीं हो सकता. ना सिर्फ बिहार के बल्कि हिंदू समेत दूसरे धर्म के लोग भी उनके बयान से आहत हुए हैं. संजीव कुमार ने आगे कहा कि प्रोफेसर चंद्रशेखर जिस धर्म के हैं उसी धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं. उनके पास रामचरितमानस के बारे में जानकारी का बहुत ही आभाव है. रामचरितमानस में भगवान राम की पूरे जीवन के बारे में बताया गया है. तुलसीदास जी ने बहुत सोच समझकर इसे लिखा है लेकिन वो अनाप शनाप बयान दे रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है. लोगों द्वारा बजाई गई तालियों को सुनकर मंत्री जी ज्यादा उत्साहित हो गये है. उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. अगर वो माफी नहीं मांग सकते हैं तो अच्छा होगा कि वो दूसरे धर्म में चले जाएं. बिहार और देश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी. मैं उनके बयान की घोर निंदा करता हूं.
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 5 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 6 Picsart 23 01 11 12 27 33 081](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Picsart_23-01-11_12-27-33-081.jpg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 7 IMG 20211012 WA0017](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 8 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 9 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 10 IMG 20221130 WA0095](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221130-WA0095.jpg)
![रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक 11 Post 183](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/11/Post-183.jpg)