Bihar

दरभंगा की बड़ी मांग हुई पूरी, DMCH से एम्स होगा शिफ्ट; नीतीश ने किया ऐलान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समाधान यात्रा में गुरुवार को दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा एम्स को डीएमसीएच परिसर से स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने नयी जगह का नाम नहीं बताया।

कादिराबाद में बनाये गए फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि वे डीएमसीएच को एम्स में कन्वर्ट कराना चाहते थे। पहले उनकी बात मान ली गई लेकिन बाद में अलग से एम्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के लिए ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाएगी, जहां मरीजों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित की जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक दिन पारंपरिक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। सौर ऊर्जा कभी खत्म नहीं होगी, इसलिए हम बार-बार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कह रहे हैं।

बिहार के दूसरे तारामंडल का सीएम ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कादिराबाद में बने बिहार के दूसरे तारामंडल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार का दूसरा तारामंडल दरभंगा में बने, इसका फैसला उन्होंने वर्षों पूर्व ले लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री हायाघाट प्रखंड के होरलपट्टी पहुंचे। वहां उन्होंने गंगासागर तालाब के साथ मंदिर परिसर में स्थित पुस्तकालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मिडिल स्कूल व जीविका के स्टॉल का मुआयना किया। उन्होंने परिसर में प्रस्तावित कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago