छपरा शहर में रविवार की रात नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किशोरी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में दो हैवानों ने नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से किशोरी को अगवा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घरवालों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के स्वजन ने बताया गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इधर, पीड़िता के स्वजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच किसी ने उसके संबंध में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वजन स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…