Politics

शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर तेज प्रताप की दो टूक, धार्मिक मामला है, हम इसमें नहीं पड़ते…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब आरजेडी नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के बिहार के वन्य और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से उन्हीं की पार्टी के नेता चंद्रशेखर द्वारा दिए गए बयान को लेकर सवाल किया गया तो पहले तो तेज प्रताप ने चुप्पी साध ली। और कहने लगे, कि रामचरितमानस पर हम कोई टीका टिपण्णी नहीं करेंगे क्योंकि धार्मिक चीजें हैं, इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे।

आपको बता दें बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘मनुस्मृति में समाज की 85 फीसदी आबादी वाले बड़े तबके के खिलाफ गालियां दी गईं. रामचरितमानस के उत्तर कांड में लिखा है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह जहरीले हो जाते हैं. यह नफरत को बोने वाले ग्रंथ हैं. एक युग में मनुस्मृति, दूसरे युग में रामचरितमानस, तीसरे युग में गुरु गोवलकर का बंच ऑफ थॉट, ये सभी देश को, समाज को नफरत में बांटते हैं. नफरत देश को कभी महान नहीं बनाएगी. देश को महान केवल मोहब्बत ही बनाएगी।

शिक्षा मंत्री का पुराना वीडियो वायरल

हाल में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रहे थे कि मोहब्बत और ईमान का पैगाम देने वाला केवल इस्लाम है। जिसके बाद बीजेपी ने उनपर जमकर निशाना साधा है। वहीं रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर मुजफ्फरपुर और किशनगंज जिले में हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो मामले भी दर्ज किए गए हैं। बीजेपी नीतीश सरकार से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है और इस मुद्दे को लेकर हमलावर है।

जेडीयू ने बयान से किया किनारा

वहीं जनता दल यूनाइटेड ने भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान से किनारा कर लिया है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई करना या न करना आरजेडी पर निर्भर करता है। उन्होंने इसे आरजेडी का आंतरिक मामला बताया है। और अब तेज प्रताप ने भी इस मामले पर ज्यादा कुछ ना कहने में ही भलाई समझी है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago