Bihar

DElEd प्रवेश परीक्षा 2023: बिहार के 307 कॉलेजों के 30 हजार सीटों पर होगा नामांकन, जानें कैसे करें आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जायेगी. राज्य भर के 307 डीएलएड कॉलेजों के 30,700 सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन 25 जनवरी से शुरू हो जायेगी. स्टूडेंट्स आठ फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एडमिट कार्ड दो मार्च तक जारी कर दिया जायेगा. डीएलड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 13 से 20 मार्च तक ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा. परीक्षार्थी आंसर की पर 27 से 30 मार्च तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया जायेगा.

मई-जून में होगा सीट का आवंटन

डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेरिट लिस्ट व एडमिशन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन, स्लाइडअप इत्यादि की प्रक्रिया मई-जून 2023 में आयोजित की जायेगी. जून अंत तक एडमिशन प्रक्रिया समाप्त कर लिया जायेगा. नया सत्र जुलाई में शुरू कर दिया जायेगा. डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा. www.secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

960 रुपये देना होगा आवेदन पत्र, 120 प्रश्न पूछे जायेंगे

परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य कोटि, आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य कोटि के अभ्यर्थी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क 960 रुपये देने होंगे. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 760 रुपये देने होंगे. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी. परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ एवं बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में सामान्य हिंदी, उर्दू के 25, गणित के 25, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी के 20-20 प्रश्न व तार्कि एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के 10 प्रश्न पूछे जायेंगे. 120 प्रश्रनों के 120 अंक निर्धारित है. परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 6268062129, 6268030939 पर कॉल कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago