Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, सबसे पहले जिला जज 8:30 बजे कोर्ट परिसर में फहराएंगे तिरंगा

कोर्ट परिसर में फहराएंगे तिरंगा

समस्तीपुर :- जिला में गुरुवार को गणतंत्र दिवस मनाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में होगा, जहां प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। हालांकि जिला में सबसे पहले जिला जज सुबह 8:30 बजे जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा लहराएंगे। उसके बाद पटेल मैदान का कार्यक्रम होगा।

बताया जाता है कि कोरोना के दो साल से गणतंत्र दिवस पर झांकी पर रोक लगाई गई थी। जबकि इस बार 32 विभाग की ओर से झांकी निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री डीएम व एसपी के साथ पलाटून का निरीक्षण कर ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद पलाटून तिरंगे को सलामी देगी। वहीं डीएम पटेल मैदान के बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि महादलित टोला व पुलिस केंद्र पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।

परेड में शामिल हैं पांच प्लाटून :

सार्जेन्ट मेजर नयन कुमार ने बताया कि परेड में 5 प्लाटून शामिल रहेंगे। जिसमें बीएमपी प्लाटून की कमान रविन्द्र भारती संभालंगे। वहीं डीएपी महिला प्लाटून की कमान प्रियंका कुमारी, डीएपी पुरूष प्लाटून की कमान रविकांत व होमगार्ड प्लाटून की कमान अभिषेक भारती संभालेंगे।

फाइनल रिहर्सल के बाद जवान व छात्र-छात्राएं परेड के लिए तैयार :

शहर के पटेल मैदान में बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फाइनल रिहर्सल किया गया। बुधवार सुबह आयोजित इस परेड की सलामी एसपी विनय तिवारी और एटीएम अजय तिवारी ने ली। इस दौरान बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, एनसीसी और स्काउट गाइड के साथ ही स्कूल के बच्चों ने परेड का फाइनल रिहर्सल किया।

फाइनल रिहर्सल परेड के मौके पर एसपी ने कहा कि पिछले 25 दिनों से की जा रही इस तैयारी का प्रतिफल 26 जनवरी को मुख्य समारोह के दौरान दिखेगा। उन्होंने कहा कि इस बार जवानों को 1 दिन विश्राम का मौका नहीं मिला। चुकी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर सीएम का कार्यक्रम था। हम लोग आज फाइनल रिहर्सल कर रहे हैं। रिहर्सल के दौरान एसपी ने कुछ कमियों के बारे में पुलिस कर्मियों को अंकित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago