Bihar

बिहार में इस जगह हो रहा धर्मांतरण का बड़ा खेला? पुलिस ने अमेरिकी नागरिक सहित 4 को दबोचा

बिहार के नरकटियागंज में एक अमेरिकी नागरिक सहित चार लोगों को धर्म परिवर्तन के शक में स्थानियी लोगों की सूचना पर शिकारपुर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है. सभी शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित एक छोटे से मकान में थे, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शक्ति वर्धक दवा, कामसूत्र के अलावा बाइबिल और कई कागजात बरामद किया है. अमेरिकी नागरिक डेविड इलियट के साथ दिल्ली का रहने वाले विपीन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पश्चिमी चम्पारण के रहने वाले तीन मुस्लिम व्यक्ति नईम मियां, हैदर अली और मोबारक मियां को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस छोटे से कमरे से सभी को पकड़ा गया है वहां मुबारक मियां लड़कियों का सिलाई सेंटर चलाता है. ऐसे में अमेरिकी व्यक्ति का वहां जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है. अमेरिकी नागरिक को इस घर में आता देख स्थानीय लोगों को शक हुआ जिसके बाद सभी ने इसकी सूचना बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा को दी.

एसपी के निर्देश पर शिकारपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आशंका जताई जा रही है कि यहां धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था. फिलहाल सभी को नरकटियागंज एसडीएम के पास ले जाया गया है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि अमेरिकी नागरिक ने बताया है कि वह घूमने के लिए आया था. सबसे हैरत की बात तो यह है कि जिस घर के कमरे में मुबारक मिंया सिलाई सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधि चला रहा था उस घर के मालिक को इसकी कोई जानकारी नहीं है क्योंकि घर का मालिक बाहर रहता है.

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

37 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

53 मिनट ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

5 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

13 घंटे ago