Bihar

बिहार में बड़े खेल की तैयारी!: उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ी नजदीकी, दिल्ली एम्स में मिलने पहुंचे BJP नेता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पिछले दिनों अपने बयानों से बिहार की राजनीति को गरमाने वाले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों दिल्ली के प्रवास पर हैं। सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर पिछले दिनों महागठबंधन के प्रमुख दल जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए थे। इसी बीच गुरुवार को कुशवाहा अचानक दिल्ली पहुंच गए और रूटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती होने की बात खुद अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी थी। अब जो ताजा तस्वीर सामने आई है वह यह बताने के लिए काफी है कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं।

दरअसल, बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से नजदीकी को लेकर चल रही चर्चा के बीच बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में कुशवाहा से मुलाकात की। रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से आज बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाईगर और बीजेपी नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान ने मुलाकात की। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की जो तस्वीर शेयर की हैं, उससे एक बार फिर बिहार की सियासत गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा की खूब चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। किसी पद की लालसा नहीं रखने की बात कहने वाले कुशवाहा ने डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कह दिया था कि वे न तो कोई संन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने कुशवाहा को डिप्सी सीएम बनाने की बात को फालतू बता दिया था।

इसी बीच चंद्रशेखर प्रकरण को लेकर कुशवाहा आरजेडी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे और कहा था कि केंद्र सरकार से लाभ लेने के लिए आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे और रूटीन चेकअप की बात कह एम्स में भर्ती हो गए। दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि बिहार की राजनीति में जल्द ही कोई बड़ा खेला होने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago