Bihar

बिहार में बेहद भावुक तस्वीर: बहन की शादी के फेरे रोक विदा की गई भाई की अर्थी, रोया पूरा गांव

बिहार के कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही घर से शादी की डोली के साथ-साथ अर्थी को भी कांधा दिया गया। मामला कटिहार के हसनगंज प्रखंड के पोखरिया गांव से जुड़ा हुआ है। कटिहार जिले ओर इसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या मे मजदूरों का पलायन आज भी जारी है। बिहार सरकार लाख दावा कर ले, लेकिन सच्चाई इससे परे है। परिवार के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपनों को छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हैं यहां के युवा। जब इनके घर आने की सूचना की जगह इनकी मौत की सूचना आती है, तो पूरे परिवार में मातम पसर जाता है। यही नहीं संजोए सपने टूट कर बिखर जाते हैं।

कटिहार में झकझोर देने वाला मामला

ऐसा ही एक मामला कटिहार के हसनगंज प्रखंड से आई है। अपनों को छोड़कर रोजी रोजगार के लिए कटिहार के हसनगंज के पोखरिया गांव से चंडीगढ़ मे नौकरी करने गए युवक वरुण की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही मृतक मजदूर के घर मौत की सूचना पहुंची परिवार में कोहराम मचा गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले वरुण की शादी धूमधाम के साथ हुई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

बहन की शादी के बीच पहुंचा भाई का शव

शादी के बाद वरुण चंडीगढ़ नौकरी की तलाश में चला गया जहां अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें एक कटिहार के हसनजंज प्रखंड के पोखरिया गांव के रहने वाले मजदूर वरुण की मौत हो गई। वहीं पूर्णिया का रहने वाला युवक जिंदगी और मौत से दो-दो हाथ कर रहा है। पोखरिया गांव में एक ओर जहां वरुण की अर्थी उठ रही है तो दूसरी ओर उसकी चचेरी बहन की शादी थी।

घरवालों का ही नहीं… गांव में माहौल हुआ गमगीन

अब लोगों को समझ नहीं आ रहा था की क्या करें, लेकिन नियती के आगे किसी की नहीं चलती। जब घर बारात पहुंची तो उसी समय वरुण की लाश भी घर पहुंच गई। तभी दुल्हन के घर आए बारात को गांव वालों ने थोड़ी दूरी पर रोक दिया और जल्दी-जल्दी वरुण की अर्थी को ले जाने की तौयारी शुरू की। वरुण की अर्थी जाते ही बारात पहुंची और शादी की रश्म को पूरा कर दूल्हा-दुल्हन को भी रवाना किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

3 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

16 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago