Bihar

सुप्रीम कोर्ट में नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली, बिहार सरकार ने मांगा है दो हफ्तों का समय

सुप्रीम कोर्ट में बिहार में ओबीसी आरक्षण के साथ स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के मामले की सुनवाई दो हफ्ते तक टल गई है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ के समक्ष सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी गई है. बताया जा रहा है कि मामले में बिहार सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट अब दो हफ्ते बाद मामले की सुनवाई कर सकती है.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने आरक्षण के लिए ज़रूरी अध्ययन किये बिना चुनाव कराए हैं. सुप्रीम कोर्ट पहले ही 28 अक्टूबर को अति पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन को निर्धारित करने के बनाये डेडिकेटेड कमीशन के काम पर रोक लगा चुका है. ऐसे में उसी कमीशन की रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी करना अदालत की अवमानना है.

जातिगत जनगणना मामले में बिहार सरकार को राहत

बिहार में जातिगत जनगणना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को राहत दी है. कोर्ट ने जातिगत जनगणना की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने 6 जून को राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना रद्द करने की मांग वाली तीनों याचिकाओं पर कहा कि पटना हाईकोर्ट जाइए. दरअसल, बिहार में जातिगत जनगणना के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कुल तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में कहा गया है कि जातिगत जनगणना का नोटिफिकेशन संविधान की मूल भावना के खिलाफ है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- पटना हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?

इस पर कोर्ट ने कहा कि जातिगत जनगणना के नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग वाली ये याचिकाएं पब्लिसिटी इंट्रेस्ट लिटीगेशन लगती हैं. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि आप पहले पटना हाईकोर्ट क्यो नहीं गए? सीधे यहां आने का क्या मकसद है जब हाईकोर्ट भी इसे सुनने में सक्षम है. आप याचिका वापस लेना चाहेंगे या हम इसे खारिज कर दें? याचिकाकर्ताओं ने अर्जी वापस लेने पर हामी भरी तो सुप्रीम कोर्ट ने बिहार जातिगत जनगणना के खिलाफ दाखिल सभी तीन याचिकाओं को हाईकोर्ट जाने की लिबर्टी दे दी.

Avinash Roy

Recent Posts

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

45 मिनट ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

12 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

13 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

13 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

13 घंटे ago