बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरा एक ऑटो ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है.
दिघरी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाइवे-81 दिघरी पेट्रोल पंप के पास ऑटो ट्रक से टकरा गया. इससे ऑटो में सवार 8 सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.
यूपी के उन्नाव जिले में सुबह 4 बजे हुआ भीषण हादसा
उधर, सोमवार को ही यूपी के उन्नाव जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक डीसीएम में पीछे चल रही स्लीपर बस टकरा गई. इसमें बस में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई
उन्नाव औरास थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 268 पर सोमवार सुबह चार बजे कोहरे के चलते लखनऊ की ओर एक डीसीएम धीमी रफ्तार में जा रहा था. पीछे से गुजरात के राजकोट से लखीमपुर के तिकुनिया बॉर्डर जा रही स्लीपर बस टकराई गई. हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे की सूचना मिलने पर औरास प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. हसनगंज के एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल प्रभाव से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम 9वीं कक्षा…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक…
केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कथित फर्जी निजी…