Samastipur

समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में 3 महिला समेत 6 लोग घायल, मारपीट का वीडियो भी वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की शाम दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 3 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में रेणू देवी, मृत्युंजय कुमार, पूजा कुमारी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृत्युंजय कुमार द्वारा अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल कराया जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी देवी और उनके साथ जुटे लोगों ने इन पर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां रेणू देवी, बहन पूजा आदि को भी रोड आदि से वार कर जख्मी कर दिया गया। हल्ला होने पर जब गांव के लोग जुटे तो बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया।

बाद में सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेणू देवी और पूजा कुमारी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

3 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

3 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

5 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

13 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

14 घंटे ago