Bihar

बिहार BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष? 2024 चुनाव से पहले जिला और मंडल स्तर पर भी बड़ा बदलाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करने जा रही है। बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो गया है। उनकी जगह किसी नए चेहरे को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा जिला और मंडल स्तर पर भी बीजेपी पदाधिकारियों को बदला जाएगा। 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है, इसमें बिहार के नेता अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। उसके आधार पर ही आलाकमान फैसला लेगा।

बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी जिलों के प्रमुखों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए बीजेपी आलाकमान किसी नए और मजबूत चेहरे को बिहार में पार्टी की मान सौंप सकता है। हालांकि, संजय जायसवाल के कार्यकाल का विस्तार करने की भी संभावना है। क्योंकि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए उपचुनाव में तीन में से दो सीटों (गोपालगंज और कुढ़नी) में बीजेपी ने महागठबंधन को मात दी थी।

दिल्ली में बिहार बीजेपी के नेताओं की मीटिंग

बीजेपी की 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें देश भर के बीजेपी पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले बिहार बीजेपी के नेताओं ने दो दिन पहले दिल्ली में मुलाकात कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए तैयारियों पर मंथन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश महासचिव भीखूभाई दलसानिया, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधान मंडल में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी शामिल हुए। सभी ने बिहार में पार्टी की अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट और आगामी रणनीति पर मंथन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार बीजेपी की ओर से यह रिपोर्ट पेश की जाएगी।

जायसवाल बोले- उपचुनाव की तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सांगठनिक बदलाव प्राकृतिक प्रक्रिया है। मेरा कार्यकाल खत्म हो गया है। जिला अध्यक्षों का भी कार्यकाल भी खत्म हो गया है। फिलहाल कोई डेडलाइन नहीं है लेकिन पार्टी जल्द ही सांगठनिक बदलाव की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक पूरा सिस्टम है, जो सभी राज्यों में लागू होता है।

जायसवाल ने कहा कि कुढ़नी और गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी की जीत से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बीजेपी यही प्रदर्शन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बरकरार रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जाति आधार पर गेम खेलने की रणनीति फेल हो गई है। लोग आगे बढ़ चुके हैं और बीत चुकी जातिगत वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ चुके हैं। महागठबंधन की पार्टियों और नेताओं की आपसी खींचतान ही जल्द इसे ले डूबेगी।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि पार्टी पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी है। इस क्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय, दोनों स्तर पर सांगठनिक बदलाव होना है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है और अभी उन्हें विस्तार मिला हुआ है। बीजेपी के लिए बिहार आगामी चुनाव में अहम राज्य है और यहां के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसलिए बड़े स्तर पर सांगठनिक बदलाव होने वाला है। हालांकि, बिहार में पार्टी की कमान किसे मिलती है, यह वक्त ही बताएगा।

बिहार में बीजेपी के सांगठनिक स्तर पर 45 जिले हैं, जिनके अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो गया है। बीजेपी में कोई भी अध्यक्ष (राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर) दो बार से ज्यादा पद पर नहीं रह सकता है। इस वजह से बीजेपी में जिला स्तर पर कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे। जिला अध्यक्षों के नामों का चयन सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नियुक्तियां होने के बाद पार्टी मंडल स्तर पर बदलाव करेगी। बिहार में बीजेपी के करीब 1100 मंडल हैं। बीजेपी समय-समय पर सांगठनिक तौर पर बदलाव करती रहती है, यही इसकी सबसे मजबूत कड़ी है। बिहार में बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीएम कैंडिडेट के नाम का भी ऐलान कर देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

16 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago