Bihar

बिहार: घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

बिहार के पूर्णिया में निगरानी विभाग टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम के द्वारा पूर्णिया जिले के नगर राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को 35000 रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. निगरानी की टीम ने सुबह सवेरे यह कामयाबी हासिल की है. राजस्व कर्मचारी ने काम करवाने के एवज में घूस की मांग की थी, जिसके बाद ट्रैप माध्यम से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई है.

पूर्णिया राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार:

निगरानी विभाग की विशेष टीम के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता ने निगरानी विभाग को सूचना दी थी. जिसमें बताया गया था कि पूर्णिया जिला के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा काम के बदले में घुस की मांग की जा रही है. जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने सत्यापन में इसे सही पाया. राजस्व कर्मचारी को पकड़ने के लिए निगरानी विभाग ने जाल बिछाया. जिसमें आज राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया.

निगरानी विभाग की टीम हुई रवाना:

निगरानी विभाग की टीम राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना के लिए रवाना हो चुकी है. न्यायालय के समक्ष उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा. दरअसल जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह निगरानी विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. पहले भी निगरानी विभाग ने ऐसी और कार्रवाई को अंजाम दिया है.

“पूर्णिया के नगर प्रखंड के बेगमपुर निवासी मोहम्मद मुख्तार आलम ने निगरानी टीम को शिकायत की थी कि के नगर प्रखंड के भू राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा जमीन मोटेशन करवाने को लेकर 35 हजार रुपये रिश्वत मांगा जा रहा है. शिकायत के बाद टीम ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की और मामले को सही पाया. उसी कड़ी में आज निगरानी की टीम पूर्णिया के नगर प्रखंड के पूर्व पंचायत भवन पहुंची जहां मोहम्मद मुख्तार के द्वारा भू राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को 35 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दिया जा रहा था. जैसे ही अवधेश कुमार गुप्ता ने रिश्वत की राशि को लिया निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा और उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई.”-जितेश कुमार पाण्डे, डीएसपी, निगरानी

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

12 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

16 घंटे ago