Samastipur

हिन्दी पूरी ताकत के साथ आज विश्व पटल पर विविध क्षेत्रों में अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रही है : डॉ. सुनील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंकित मिश्रा] :- दलसिंहसराय स्थित रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में मंगलवार को वरीय प्राध्यापक डॉ. शकील अख़्तर की अध्यक्षता व हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच संचालन करते हुए डॉ. सुनील ने कहा कि हिन्दी पूरी ताकत के साथ आज विश्व पटल पर विविध क्षेत्रों में अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रही है। हम अपने संकुचित भाव को त्याग कर एवं अधिकाधिक प्रयोग में लाकर ही उसे वैश्विक पहचान दिला पाएंगे।

महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. महेंद्र झा, प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार साह, डॉ. प्रतिभा पटेल, डॉ. राजकिशोर, अनूप कुमार, डॉ. महताब आलम खां, डॉ. ज्वाला प्रसाद राय आदि ने आज के दिवस के ऐतिहासिक पक्ष सहित तमाम पहलुओं पर प्रासंगिक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत करते हुए डॉ. अख़्तर ने कहा कि हिन्दी हमारी पहचान है। यह हमारे संस्कार की भाषा है। इसे अपने व्यवहार में अधिक से अधिक लाने की जरूरत है। छात्रों की ओर से आनंद मोहन आदि ने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। राष्ट्र गान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोहर कुमार यादव ने किया।

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक अभय कुमार सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. रितु किशोर, रोमा सिराज, डॉ. धीरज कुमार, अकील अहमद, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. शिवानी प्रकाश आदि, शिक्षकेतर कर्मचारी अंकित मिश्रा, रवीन्द्र कुमार, पूर्व छात्र प्रतिनिधि कुंदन कुमार, मो. अरशद, ॠषि कुमार, सन्नी कुमार, राधिका कुमारी, प्रेरणा कुमारी, नयन कुमार, सुमन कुमार, मनीष कुमार, सोनी कुमारी, रानी कुमारी, अंजलि कुमारी, रेशम कुमारी, नंदनी कुमारी, विशाल कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

17 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago