Bihar

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भड़के JDU के मंत्री श्रवण कुमार, कहा- झुनझुना है तो तुरंत इस्तीफा दे दीजिये

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अपनी ही पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर मंगलवार को हमला बोला. बात संन्यास ले लेने तक पहुंच गई. श्रवण कुमार ने बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में बयान देते हुए कहा कि राजनीति में जो पद मिलता है, चाहे वो साधारण कार्यकर्ता का हो, विधायक का हो या राज्यसभा का हो वह महत्वपूर्ण पद होता है. राजनीति जनता की सेवा के लिए है. जिन्हें लगता है कि यह झुनझुना है उन्हें सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा के दिए गए बयान कि मुझे संसदीय बोर्ड की पद देकर झुनझुना थमाया गया है. श्रवण कुमार ने इसी बयान पर जवाब दिया है. कहा कि कुशवाहा को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. उन्हें लगता है कि झुनझुना है तो परित्याग देना चाहिए. जब पद मिला था तब उन्होंने खुशी जाहिर की थी. पद के सारे गुण को समझ गए और इस पद के सारे फायदे उठा लिए तो अब कहते हैं कि झुनझुना थमा दिया गया है.

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर सोमवार की शाम आरा में हमला हो गया था. इस घटना पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह काफी दुखद है. इसकी जितना भी निंदा की जाए कम है. हमले पर सरकार संज्ञान लेते हुए जांच करा रही है. जांच के बाद पता चल जाएगा कि इसमें क्या खेला किया गया है. किसकी तरफ से इस तरह का घटना को अंजाम दिया गया है.

आरा में हमला होने के बाद कुशवाहा ने की पीसी

मंगलवार को कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया कि उन्हें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद देकर झुनझुना थमा दिया गया है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को उनके ऊपर हमला हुआ था. घटना के बाद वहां के एसडीओ और एसडीपीओ ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की. उस रिपोर्ट में ये कहा गया कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं किया गया है. इस पर भी वे भड़के.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

1 घंटा ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

3 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago