Bihar

बिहार: बेटी से हैवान पिता ने किया रेप, 6 महीने की प्रेग्नेंट होने पर जान से मारने की कोशिश

बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित बगहा में एक पिता का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. आरोप है कि एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी का रेप किया. जबरन उसके साथ संबंध बनाएं. पीड़िता के 6 महीने की गर्भवती होने पर आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की कोशिश की. पीड़िता को लहुलूहान हालत में छोड़ भाग गया. जख्मी हालत में पीड़िता अपनी मौसी के घर पहुंची और पिता की करतूत बयां की. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामला नगर थाना क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले कमल किशोर (52) पर उनकी ही 19 साल की बेटी ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि 10 साल पहले मां की मौत हो चुकी है. पिता और मैं एक ही बिस्तर पर सोते थे, क्योंकि पिता के पास एक ही कमरा था. इसी बीच कई बार पिता ने गंदा काम किया. विरोध पर जान से मारने की धमकी देते थे. जब मैं गर्भवती हो गई, तब पिता वाल्मीकि नगर त्रिवेणी स्नान के लिए गए. वहां जान से मारने की कोशिश की. घटना में लड़की गंभीर रूप से जख्मी हुई और आरोपी पिता मौके से भाग निकला.

लहूलुहान मौसी के घर पहुंची पीड़िता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जख्मी लड़की किसी तरह वाल्मीकि नगर निवासी अपनी मौसी के घर पहुंची और आपबीती सुनाई. मौसी पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता को जीएमसीएच बेतिया के लिए भेजा है. डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता 6 महीने की गर्भवती है. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है. उधर, एसएचओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है.

33 साल पहले हुई थी शादी, 10 साल पहले पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि आरोपी कमल किशोर की 33 साल पहले यानी 1990 में शादी हुई थी. जिसके बाद उन्हें दो संताने(एक लड़का और एक लड़की) हुईं. करीब 10 साल पहले पत्नी की मौत हो गई. जिसके बाद लड़की को चाची के जिम्मे छोड़ दिया गया. यह बात आरोपी पिता को नागवार हुआ. बेटी को अपने एक कमरे वाले घर में ले आया. जिसके बाद अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने लगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago