Bihar

बिहार में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की जीप पलटी; बड़ा हादसा टला; 5 पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) अश्विनी चौबे के काफिले की एक एस्कॉर्ट जीप रविवार को बिहार में पलट गई. बहरहाल मौके पर लोगों के तेजी से बचाव करने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. इस सड़क हादसे में 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. ये हादसा उस समय हुआ जब राज्यमंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो फुटेज पोस्ट किया. जिसमें उन्हें हादसे में पलटी एस्कॉर्ट गाड़ी का मुआयना करते देखा जा सकता है. हादसा मथिला और नारायणपुर के बीच हुआ. हादसे में जीप के ड्राइवर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्विटर पर कहा कि ‘बक्सर से पटना के रास्ते में डुमराव के मथिला-नारायणपुर मार्ग के नहर के सड़क पुल पर कोरानसराय थाने का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी ठीक लग रहे हैं. घायल पुलिसकर्मियों और चालक के साथ डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं.’ उन्होंने कहा कि नहर में पलटी गाड़ी से पुलिसकर्मियों को निकालने में भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी, मेरे अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजॉय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि ‘मैं बहादुरी के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं. भगवान श्रीराम की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया है.’ मामूली चोटें आने के बाद पुलिस कर्मियों व चालक को डुमराव सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. ज्यादा घायल होने वाले दो पुलिस अधिकारियों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस की जीप अचानक नहर में गिरकर पलट गई. इस एक्सीडेंट का कारण अभी भी पता नहीं चल सका है. बहरहाल केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे इस हादसे में बाल-बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago