Bihar

बिहार के एक युवक की भी नेपाल विमान हादसे में मौत, बेटे की मृत्यु से सदमे में परिवार

नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के युवक संजय जायसवाल (28 वर्ष) की मौत हो गई है। संजय बैरगनिया नप क्षेत्र के वार्ड छह निवासी राम एकबाल चौधरी के पुत्र थे। संजय पिछले कुछ वर्षों से काठमांडू में ही काम करते थे।

पिता राम एकबाल चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बेटे से बात हुई थी। इसके बाद वह बहन के यहां जाने के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए येति एयरलाइंस की विमान संख्या 9 एनएनसी एआरटी 72 से रवाना हुआ। थोड़ी देर विमान के क्रैश होने की सूचना मिली। पिता ने बताया कि संजय दो पुत्रों में बड़ा था। वह अपनी बहन के पास नवजात भांजे से मिलने के लिए रविवार सुबह निकला था। मृतक के घर में मां, पिता, एक छोटा भाई है।

हादसे में जवान व घर के कमाऊ बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता बेहाल हैं। उनके आंसू सूख नहीं पा रहे हैं। मां के चीत्कार से पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना से आसपास के लोग भी दुखी हैं। पिता राम एकबाल चौधरी अपने कुछ परिजनों के साथ पोखरा के लिए रवाना हो गए हैं।

रीगा विधायक मोती लाल प्रसाद, पूर्व चेयरमैन मो. बशीर अंसारी, भाजपा नेता प्रभु जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि गणेश चौधरी आदि ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने बताया कि संजय घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। ऐसे में उसके असमय चले जाने से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है।

मालूम हो कि बैरगनिया प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न शहरों में रोजगार के लिए रहते हैं। साथ ही, नेपाल के एक शहर से दूसरे शहरों में आने-जाने के लिए अंतरराज्यीय विमानों का उपयोग करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

4 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

14 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

14 घंटे ago