उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड का कहर जारी है. जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप है. वहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड और बिहार में भी ठंड का कहर जारी है.
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनानी ने कहा है कि 10 जनवरी तक बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलगी. 10 जनवरी के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, राज्य में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान में थोड़ी से बढ़तोरी आई है. ठंडी हवाएं तीन किमी प्रति घंटा तक की स्पीड से बह रही है.
11 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना
राज्य में अभी भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. बता दें कि अधिक दवाब का क्षेत्र बने होने के कारण बिहार में भयंकर ठंड पड़ रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ठंडी हवाएं चार किमी प्रति घंटा तक की स्पीड से भी ज्यादा से बह रही है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में 11 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
क्या होता है ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट का मतलब ये होता है कि ठंढ अपने खतरे की निशान से ऊपर चला गया है तो अब तैयार रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट गंभीर स्थिति के लिए जारी करता है और इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कह दिया जाता है. वहीं, इस अलर्ट के जारी होने के बाद लोगों को सावधानी बरतने के लिये कह दिया जाता है.
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…