Bihar

बिहार: बाइक के आगे फेंक दिये 20 रुपये के नोट, उठाने गये तो डिक्की तोड़ 2 लाख ले उड़े बदमाश

पुरानी कहावत है कि लालच बुरी बला है। इंसान लालच में फंसकर अपना बड़ा नुसकान कर लेता है। बिहार के मुजफ्फरपुर से ऐसी ही एक घटना घटी। 20 रुपये के लालच में एक महिला ने अपने दो लाख रुपये गंवा दिए। बदमाशों ने महिला के पति की बाइक की डिक्की तोड़कर सारे रुपये निकाल लिए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच के पास की है। पीड़ित महिला शिवहर के तरियानी की रहने वाली है। उसके पति अशोक कुंवर ने अहियापुर थाने में शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति अशोक कुंवर भीखनपुर में भी जमीन खरीदकर मकान बना रहे हैं। जमीन मालिक को दो लाख रुपये देने थे। शनिवार को पत्नी गीता देवी के साथ एसबीआई की एसकेएमसीएच शाखा से 49 हजार रुपये निकाले थे। डेढ़ लाख रुपये पहले से उनकी गाड़ी की डिक्की में मौजू थे। बाइक की डिक्की में रुपये रख बैंक से निकलकर पति-पत्नी एसकेएमसीएच के मस्जिद चौक के पास रुके।

गाड़ी रोककर कर अशोक कुंवर किताब दुकान में चले गए जबकि पत्नी बाइक के पास ही खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक पीछे से आए और बाइक के पास खड़ी महिला को जाल में फंसाया। युवकों ने 20 रुपये का नोट फेंक दिया। एक युवक गीता देवी से कहा कि आपका पैसा सड़क गिरा हुआ है। नोट देखकर वह 20 रुपए उठाने लगी। इस दौरान युवकों ने रुपए गायब कर दिए। उन्होंने बाइक की डिक्की तोड़ दी और रुपये भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए।

घटना के संबंध में अहियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना पर गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह किसी गिरोह का काम है जो बैंक से निकल रहे लोगों पर नजर रखता है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

3 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

5 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

14 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago