Bihar

वैशाली डीएम की बड़ी कार्रवाई, एसपी ऑफिस में तैनात नशे में धूत पुलिसकर्मी को बोतल के साथ धर दबोचा

शराबबंदी वाले बिहार में शराब के नशे में चूर पकड़े गए एक पुलिस कर्मी को न्यायालय से बेल बांड पर तत्काल राहत मिल गई है। बताया गया कि वैशाली एसपी कार्यालय में तैनात एएसआई अमरेंद्र कुमार सिंह को बुधवार की देर शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर जगदंबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया था। औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में है जिसके बाद औद्योगिक थाना प्रभारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और ब्रेथ एनालाइजर में चेक करने के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई थी।

इतना ही नहीं, अमरेंद्र कुमार सिंह जिस बाइक से थे उस बाइक की डिक्की से 750ml का एक विदेशी शराब का एक बोतल बरामद किया गया था, जो खुला हुआ था। उसमें तकरीबन ढाई सौ मिलीलीटर शराब बचा हुआ था। साथ ही जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उनके पास से 50 हजार रुपए बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसे उनके अपने हैं जबकि बाइक और शराब की बोतल दूसरे व्यक्ति की है।

नगर निकाय में मतगणना के बाद वैशाली डीएम जसपाल मीणा और सदर एसडीओ अरुण कुमार शहर की सड़कों पर लोगों को चेक करने निकले थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी अमरेंद्र कुमार सिंह को देखा गया था। जब उनसे बातचीत की गई तो मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर तत्काल गिरफ्तार करवाया गया।

इस विषय में सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि डीएम साहब और मैं दोनों देर शाम गस्ती कर रहे थे जब सड़क किनारे बाइक लगाकर सिगरेट पीते हुए एक व्यक्ति को देखकर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई शराब के नशे में था जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए थाने को सूचित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago