Samastipur

समस्तीपुर में आज होने वाले BSSC के प्रतियोगिता परीक्षा बिना जूते मोजे के परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में शुक्रवार को तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इसमें परीक्षार्थियों को बगैर जूता मोजा के ही जाना होगा। इस प्रावधान का सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। वहीं परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। दो पालियों में परीक्षा होगी।

पहली पाली की परीक्षा दस बजे से सवा बारह बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से सवा चार बजे तक ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए 9.50 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1.50 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश नहीं होगा। जिला मुख्यालय में कुल 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां केन्द्राधीक्षक की देखरेख में 22 दिसम्बर को सीट प्लान तैयार किया जा रहा था।

डीईओ मदन राय हर परीक्षा केन्द्र की हर बिंदु पर तैयारी का जायजा लेते रहे। पानी, बिजली, शौचालय, वीक्षकों का योगदान, दिए गए निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को बैठाने के लिए सीट प्लान समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही थी। इस बीच केन्द्राधीक्षक भी अपने अपने केन्द्र पर परीक्षा की तैयारी की अंतिम रूप से समीक्षा करते रहे। शाम तक चयनित वीक्षक अपने अपने केन्द्र पर योगदान देते रहे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा में भारी संख्या में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन केन्द्रों पर परीक्षा होगी

प्लस टू श्रीकृष्णा स्कूल जितवारपुर, गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी प्लस टू स्कूल, आरएसबी इंटर स्कूल, प्लस टू तिरहुत एकेडमी, राजकीयकृत प्ल्स टू गर्ल्स स्कूल, घोषलेन गर्ल्स हाई स्कूल, आरएसएआर कॉलेज, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, होली मिशन स्कूल, जेपी सेंट्रल स्कूल, पोद्धार इंटरनेशनल स्कूल, साधना देवी स्कूल व टेक्नोमिशन स्कूल।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

8 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago