Bihar

उत्तर बिहार को नए साल पर मिला तोहफा, 88 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार तारामंडल

नए साल में दरभंगा और उत्तर बिहार को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. पटना के बाद दरभंगा में तारामंडल की शुरुआत होने जा रही है. दरभंगा पॉलिटेक्निक मैदान में विज्ञान  प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तारामंडल का निर्माण अंतिम चरण में है. अगले 10 दिनों में इसके तैयार हो जाने की संभावना है. बता दें कि तारमंडल करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है.

दो चरण में तैयार हुआ तारामंडल

बता दें कि दरंभगा में तारामंडल बनकर तैयार है नए साल को यह छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा. तारा मंडल का निर्माण कार्य दो चरण में हुआ है. पहले चरण में इसमें अब तक तारामंडल और अडिटोरियम का निर्माण कराया गया है. दूसरे चरण में 48 करोड़ रुपये की लागत से इसमें साइंस सिटी और एक्जीबिशन और बिजली की व्यवस्था हेतु सोलर सिस्टम का निर्माण हुआ. इसके बन जाने से उत्तर बिहार समेत पड़ोसी देश नेपाल के लोगों खासकर विज्ञान के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों का काफी फायदा होगा.

अधिकारियों ने तारामंडल का किया निरीक्षण

बता दें कि शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार झा ने दरभंगा तारामंडल का निरीक्षण किया. उन्होंने कई तरह के निर्देश भी दिये, सड़क चौड़ीकरण,पानी की निकासी ,लोगों के आगमन का गेट समेत कई दिशा निर्देश भी दिये है.

तारामंडल में 88 करोड़ रुपये की आई लागत

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि पहले चरण का काम अगले 10 दिनों में पूरा होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इसके बनने से उत्तर बिहार के बच्चों को काफी फायदा होगा. प्रथम चरण में 88 करोड़ रुपये की लागत से तारामंडल और अडिटोरियम का निर्माण कराया गया है. दूसरे चरण में 48 करोड़ रुपये की लागत से इसमें साइंस सिटी और एक्जीबिशन और बिजली की व्यवस्था हेतु सोलर लगाया जाएगा. वही विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार झा ने कहा कि दरभंगा तारामंडल के बनने से यहां विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. इससे यहां खगोल शास्त्र में शोध शुरू होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

6 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

6 घंटे ago