Education

CBSE 12वीं की परीक्षाएं डेट में बदलाव, 4 अप्रैल की परीक्षा 27 मार्च को होगी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

CBSE Class 12 Date Sheet 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं वार्षिक परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड की मानें तो चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 27 मार्च को ली जाएगी। चार अप्रैल को उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत, कर्नाटक म्यूजिक विषय की परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होनी थी। लेकिन बोर्ड ने इसे 27 मार्च को लेने का निर्णय लिया है। अभी 27 मार्च को रिटेल, एग्रिकल्चर और मल्टी मीडिया विषय की परीक्षा होनी है। इसमें छात्रों की संख्या कम है। वहीं चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या कम है। इस कारण दोनों दिन की परीक्षा अब एक ही दिन ली जाएगी। अब चार अप्रैल को परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

इसी प्रकार से सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। आगे देखिए सीबीएसई परीक्षा 2023 का पूरा टाइम-टेबल-

सीबीएसई कक्षा 12वीं डेटशीट 2023 (CBSE Class 12 Date Sheet 2023)

15 फरवरी, 2023 – इंन्टरप्रिन्योरशिप

16 फरवरी, 2023 – बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस

17 फरवरी – डांस

20 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव एंड कोर

21 फरवरी – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस

22 फरवरी – अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग

24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर

25 फरवरी – रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस

27 फरवरी – रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया

28 फरवरी – केमिस्ट्री

1 मार्च, 2023 – बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन

2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी

3 मार्च 2023 – योग

4 मार्च 2023 हिन्दुस्तानी संगीत वोकल

6 मार्च, 2023- फिजिक्स

9 मार्च, 2023 – लीगल स्टडीज

10 मार्च, 2023 भाषाएं

11 मार्च, 2023 – मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स

13 मार्च , 2023 – फिजिकल एजुकेशन

14 मार्च, 2023 – फैशन स्टडीज

16 मार्च, 2023 – बायोलॉजी

17 मार्च, 2023 – इकोनोमिक्स

18 मार्च, 2023 – पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट

20 मार्च, 2023 – पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)

23 मार्च, 2023- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस

25 मार्च, 2023 – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

29 मार्च, 2023- इतिहास

31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी

1 अप्रैल, 2023 – गृह विज्ञान

3 अप्रैल, 2023 – समाजशास्त्र

5 अप्रैल , 2023 – साइकोलॉजी

सीबीएसई ने कहा है कि जेईई मेन समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं 12वीं की डेटशीट तैयार की गई है। यह डेटशीट लगभग 40,000 विषयों के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए भी बनाई गई है ताकि किसी एक छात्र के दो विषयों के पेपर एक ही दिन न पड़ जाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago